परम दिग्विजय दल के उद्देश्य
- एक ऐसे समाज का निर्माण जिसमें व्यक्तियों का जीवन, सम्मान तथा धन सम्पत्ति सुरक्षित हो |
- जाति विहीन समाज का निर्माण हो |
- निरपराध पशु-पक्षियों का वध प्रतिबंधित हो |
- प्रत्येक वित्तीय वर्ष की शासकीय आय प्रत्येक नागरिक को सामान रूप से वितरित हो |
- दोहरे कराधान का अन्त हो |
- क़ानून का पूर्ण रूपेण शासन हो |
- संवैधानिक मूल कर्तव्य प्रत्येक नागरिक पर बन्धनकारी हो |
- योग्यतानुसार कार्य का निर्धारण हो |
- हक़ विहीन कब्जे की व्यवस्था का समापन हो |
- अपराधियों की सजा माफ़ न हो तथा सजा भुगतने के बाद निर्दोष हो |
- प्रत्येक भारतीय नागरिक हेतु एक शिक्षा व्यवस्था हो तथा दोहरी शिक्षा व्यवस्था का समापन हो |
- परम्परागत एवं कुटीर उद्द्योगों का सम्मान हो |
- कृषि योग्य भूमि पर स्थायी निर्माण वर्जित हो |
- राष्ट्रीय खेलों का सम्मान हो |
- एकमुश्त लाइसेंस |
- सेवानिवृत्ति व्यवस्था की समाप्ति |
- नौकरियों के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा की समाप्ति |
- कर मुक्त राष्ट्र की स्थापना करना |